लोकसभा चुनाव 2024

 बराकर 
आसनसोल लोक सभा चुनाव के मद्देनजर कुल्टी ब्लाक आई एन टी टी यू सी द्वारा विभिन्न श्रमिक संगठनों को लेकर बैठक किया जा रहा है । इस संबंध में बुधवार को कुल्टी ब्लाक आई एन टी टी यू सी कुल्टी ब्लाक अध्यक्ष बाबू दत्ता ने बताया की संगठन के जिला अध्यक्ष अभिजीत घटक के निर्देश पर बीते देर शाम बराकर बस स्टैंड मे लोक सभा चुनाव मे तृणमूल प्रत्यासी शत्रुघ्न सिन्हा के समर्थन मे कुल्टी विधानसभा के विभिन्न श्रमिक संगठनों तथा असंगठित श्रमिको को लेकर बैठक किया गया । बैठक के दौरान तृणमूल प्रत्यासी शत्रुघ्न सिन्हा को पिछले चुनाव से अधिक मतों से विजई बनाने को लेकर बातचीत किया गया तथा मुख्य मंत्री ममता बनर्जी के बिकास मूलक कार्यों तथा परियोजनाओं को जन जन तक पहुंचने का निर्णय लिया गया । इस बैठक मे ओटो यूनियन सभी सदस्य मौजूद थे । उन्होंने कहा की इसके पूर्व बस स्टैंड सब्जी बाजार कमिटी के सदस्यो के साथ भी बैठक कर चुनाव की रणनीति तैयार किया गया था ।

Post a Comment

Previous Post Next Post