42 वं उर्स मोबारक के मौके पर दादा सरकार के चाहने वालों कि उमड़ी भारी भीड़। अब्दुल कलाम.

42 वं उर्स मोबारक के मौके पर दादा सरकार के चाहने वालों कि उमड़ी भारी भीड़।

कुरानखानी , संदल , और चादर पोशी के लिए आए दूर दूर से दादा सरकार के दीवाने।

आसनसोल :- पश्चिम बंगाल के आसनसोल श्रीपुर हज़रत सैयद शाह अताउर रहमान नकशबंदी (दादा पीर) रहमतुल्लाह अलाह का सालाना उर्स बड़ी ही उत्साह के साथ मनाया गया। हर साल कि तरह इसबार भी 3 दिवासीए दादा सरकार का उर्स मोबारक बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जारहा है।

21 नोवम्बर को दादा सरकार का कुरानखानी 22 नवम्बर को दादा का संदल और 23 नवम्बर को दादा पीर कि चादर पोशी होगी।

3 दिवासीए उर्स के मौके पर दादा सरकार के दोनो शाहबजादों ने और मज़ार प्रबंधन कमेटी के द्वारा दादा सरकार के जायरीनों के लिए लंगर के साथ साथ दूर दराज से आए दीवानों के लिए रहने का भी प्रबंध किया गया है ताकि दूर दूर से आए जायरीनों को किसी तरहकी कोई भी परेशानी न हो।

सज्जादा नशी - हज़रत मौलाना सैयद शाह औनुर रहमान नकशबंदी, और हज़रत मौलाना सैयद शाह इरफानुर रहमान ने दादा पीर कि संदल के मौके पर अल्लाह पाक से दुआ कि मेरे वतन के लोगों को हर दुख व परेशानी से दूर रखना।

जो भी लोग अपनी मन्नतें लेकर दादा पीर की दरगाह पर हाजिर हुए हैं अल्लाह उनकी तमाम परेशानियों को दूर कर दे। उन्होंने बताया कि दादा पीर की दरगाह पर सभी जाति व धर्म के लोग अपनी अक़ीदत लेकर आते हैं और अपनी तमन्नाओं को पूरी कर के यहां से वापस जाते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post