पश्चिम बर्दवान कांग्रेस जिला माइनॉरिटी सेल कि पांडेश्वर विधानसभा में हुई संघटनिक बैठक।

पश्चिम बर्दवान कांग्रेस जिला माइनॉरिटी सेल कि पांडेश्वर विधानसभा में हुई संघटनिक बैठक।

पांडेश्वर :- पश्चिम बर्दवान जिला के पांडेश्वर विधानसभा क्षेत्र के हरिपुर बाजार में रविवार कि शाम को कांग्रेस माइनॉरिटी सेल के द्वारा संघटनिक बैठक की गई। जिस में कांग्रेस नेता दिलीप तूरी, पश्चिम बर्दवान जिला कांग्रेस माइनोरिटी सेल चेयरमैन एमडी फिरोज खान मुख रूप से उपस्थित थे। वहीं पशिम बर्दवान जिला माइनोरिटी उपाध्यक्ष मोहम्मद सरफराज और रानीगंज विधानसभा माइनोरिटी अध्यक्ष मोहम्मद कलाम उपस्थित थे।

पांडेश्वर विधानसभा कांग्रेस माइनारिटी सेल चेयरमैन का पद कांग्रेस युवा नेता जुबैद शेख को दिया गया साथ ही साथ दर्जनों युवाओं को कांग्रेस पार्टी में शामिल किया गया। राज्य सांगठनिक सचिव दिलीप तूरी ने कहा कि अब देश की जनता जान और पहचान चुकी है की कौन देश को सही दिशा दिखा सकता है और देश का विकास कर सकता है. कांग्रेस जुमले के सहारे दिल में नहीं बस्ती. दिल में अपनी जगह बनाने के लिए रात दिन कड़ी महनत कर के देश कि जनता के दुख सुख में सच्ची लगन के साथ उसके साथ खड़ी रहती है. किसी को छूत अछूत नहीं समझती. वे सब हमारे देश के लोग हैँ जहां हमने जन्म लिया है. वह हमारे भाई बहन है। कांग्रेस पार्टी के कार्य को देखकर लोगों का आशीर्वाद मिल रहा है. लोग हमारे साथ आरहे हैँ। भाजपा की तरह नहीं कि मैं हिंदू हूं.मैं हिंदू का रक्षक हूं. और ना ही तृणमूल कांग्रेस के जैसा जो मुसलमान का साथ लेकर मुसलमान का शोषण कर रही है।

पश्चिम बर्दवान जिला कांग्रेस माइनोरिटी सेल चेयरमैन एमडी फिरोज खान ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बिचार और उनके कार्य को देश कि जनता देख रही है. और जनता समझ रही है के कौन जुमलेबाजी कर रहा है. किन की बातों में दम है. कौन देश को सही राह दिखा रहा है. और कौन देश को सही तरीके से चला सकता है. अब वह दिन दूर नहीं. देश की जनता को रोजगार चाहिए. जुमला नहीं। मैं यहां कोई लंबा भाषण देने के लिए नहीं आया हूं. मेरा केवल एक मकसद है. यह आपका देश है आपको ही इसकी रक्षा करनी है. आप लोगों से विनती है कि ज्यादा से ज्यादा कांग्रेस पार्टी में जुड़े देश को सही दिशा की ओर ले चलें।

Post a Comment

Previous Post Next Post