नाबालिग से यौन शोषण की कोशिश में CISF जवान गिरफ्तार, सड़क पर उतरा जनसैलाब। #Newsbengal11express

नाबालिग से यौन शोषण की कोशिश में CISF जवान गिरफ्तार, सड़क पर उतरा जनसैलाब। 

केंद्र सरकार बंगाल में निरपक्ष चुनाव कराने को लेकर बंगाल चुनाव 2026 में केंद्र बल CISF को बंगाल के चुनाव में ड्यूटी पर लगाया गया था. लेकिन आज CISF के एक जवान ने नाबालिक बच्ची के साथ यौन शोषण करने का प्रयास किया।
राज्य सरकार की पुलिस ने घंटों कि कड़ी महनत के बाद CISF के जवान को धर दबोचा।

सकतोडिया :- शीतलपुर इलाके में एक नाबालिग लड़की के साथ यौन शोषण करने के आरोप में सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) के एक जवान को गिरफ्तार किया गया है। घटना को लेकर इलाके में चारों तरफ आक्रोश का माहौल देखने को मिला। गुस्साए लोगों ने घंटों सड़क जाम कर के प्रदर्शन किया गया। पोस्को कैस के तहत आरोपी को सजा दिलाई जाए एवं सरकारी नौकरी से बर्खास्त किया जाए.
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, रविवार दोपहर को शीतलपुर के लालबाजार में CISF कैंप से सटे इलाके में दो नाबालिग लड़कियां कच्चे आम तोड़ने गई थीं। आरोप है कि उस कैंप में काम करने वाले जवान रमाकांत विश्वकर्मा ने उन्हें आम देने का लालच देकर अपने क्वार्टर में बुला लिया। फिर, उसने कथित तौर पर एक पांच साल की बच्ची को बाहर छोड़ दिया और करीब दस साल की नाबालिग लड़की को अंदर ले जाकर उसके साथ यौन शोषण करने का प्रयास किया.
कथित तौर पर, लड़की की चीखें सुनकर स्थानीय लोग आ गए। मामला गंभीर होने पर आरोपी स्कूटी पर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने CISF कैंप को घेर लिया और प्रोटेस्ट में शामिल हो गए। पीड़ित परिवार ने सकतोडिया पुलिस फड़ी में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सीतलपुर के गेट नंबर 3 पर रोड जाम कर दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने मांग की आरोपी को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। हालात को काबू करने के लिए सकतोडिया पुलिस फड़ी मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाया बुझाया. पुलिस ने आरोपी जवान को गिरफ्तार करने के बाद जाम हटाया गया। इस घटना को लेकर इलाके में केंद्र सरकार की केंद्र बल पर से भरोसा उठ गया है. इलाके की छोटी बच्चियों भी डर के माहौल में रहने पर मजबूर हो गई है.

Post a Comment

Previous Post Next Post