भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया के समर्थन में हिंदी और बांग्ला फिल्मों के सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती ने आसनसोल में किया रोड शो।
आसनसोल :- आसनसोल लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया के समर्थन में हिंदी और बांग्ला फिल्मों के सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती ने आसनसोल बुधा मैदान में हेलीकॉप्टर से उतरे और भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया,राज्य नेता कृष्णेंदु मुखर्जी, बप्पा चटर्जी सहित पश्चिम बर्धमान जिले के तमाम भाजपा नेता और बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ रोड शो किया। मिथुन चक्रवर्ती के हेलीकॉप्टर से उतरते ही वहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश देखने को मिला सभी ने गर्मजोशी के साथ मिथुन चक्रवर्ती का स्वागत किया इसके उपरांत वह सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया के साथ एक वाहनमें चढ़कर और वहां से मोहिशीला के बटतला इलाके की तरफ उनकी रैली रवाना हो गई।इसके साथ ढाकियों की टीम और भाजपा कार्यकर्ता थे। मिथुन चक्रवर्ती और एस एस आहलूवालिया वाहन में खड़े होकर एसबी गोराई रोड के दोनों तरफ खड़े आम जनता का अभिवादन स्वीकार किया हिंदी और बांग्ला फिल्मों के सुपरस्टार मिथुन चक्रवर्ती को अपने बीच पाकर न सिर्फ भाजपा कार्यकर्ताओं बल्कि आम जनता में भी खासा उत्साह देखा गया।
Tags
लोकसभा चुनाव 2024