अमित शाह का बड़ा बयान भाजपा समर्थकों के हत्यारों को पाताल से भी ढूंढकर जेल के सलाखों में डालेगी भाजपा।

पूर्व बुर्दवान :- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बर्दवान में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव बाद हिंसा में मारे गए बीजेपी कार्यकर्ताओं के हत्यारों को भाजपा केंद्रीय सरकार पाताल से भी ढूंढकर जेल में भरेगी. इतना ही नहीं उन्होंने राम मंदिर से लेकर कश्मीर से धारा 370 हटाने जैसे कई मुद्दों पर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर सीधा हमला बोला। इसके अलावा बर्दवान की सभा से शाह ने सीधी चुनौती देते हुए कहा कि सीएए इस राज्य में भी लागू होगा। इस साल के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने हरिनघाटा के विधायक असीम सरकार को बर्द्धमान पूर्व से मैदान में उतारा है. उनके समर्थन में केंद्रीय गृह मंत्री ने मेमारी विधानसभा क्षेत्र के रसूलपुर में सभा की। शाह ने मंगलवार की सभा में शुरू से आखिर तक ममता बनर्जी और उनकी सरकार पर जमकर हमला बोला. वहां उन्होंने 2021 विधानसभा चुनाव के बाद बंगाल में हुई हिंसा की घटना को सामने लाया। चुनाव बाद हिंसा के बारे में बात करते हुए शाह ने सबसे पहले कुछ लोगों का नाम लिया. उन्होंने संदीप घोष, सुशील मंडल, सुखदेव प्रमाणिक, रॉबिन पाल, बलराम माझी, भादु दास सहित कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं का उल्लेख किया। शाह का आरोप है कि इन सभी की हत्या दीदी, ममता बनर्जी, के गुंडों ने की है।