ममता ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा भाजपा को संपूर्ण तरीके से राजनीतिक से विदाई दे देना है।
Banty khan
इस बार 400 पार नहीं बल्कि 200 सीट में ही इनका बोरिया समेट देना है।
आसनसोल :- लोकसभा चुनाव प्रचार को लेकर आज बंगाल कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आसनसोल में तृणमूल प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा कि चुनाव प्रचार में आसनसोल पहुंची। उन्होंने आसनसोल कि जनता से अपील की। आने वाले लोकसभा चुनाव में मतदान के दिन आप लोगों से मेरी बिनती है कि आप सभी लोग टीएमसी के अलावा किसी भी अन्य पार्टी को वोट न दें। क्योंकि एक मात्र टीएमसी है जो भाजपा को बंगाल में करारा जवाब दे सकती है। उन्होंने कहा कि बंगाल ही नहीं देश की जनता ने मन बना लिया है कि इस बार के चुनाव में भाजपा को राजनीतिक रूप से पूरी तरह से साफ कर देना है। ममता ने कटाक्ष करते हुए कहा की पिछली बार बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा नेताओं का कहना था कि अबकी बार 200 पार लेकिन चुनाव के जब नतीजे आए तो देखा गया कि उनको 80 सीटें भी नहीं मिलीं। ममता बनर्जी ने कहा कि अब भाजपा नेता यह दावा कर रहे हैं कि उनको 400 से ज्यादा सीट इस बार के लोकसभा चुनाव में मिलेगी। लेकिन उनका कहना है कि इस बार भाजपा को 200 से भी कम सीटें मिलेंगी। आसनसोल के उषाग्राम बॉयज हाई स्कूल मैदान में ममता बनर्जी के इस जनसभा के दौरान टीएमसी प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा, उनकी पत्नी पूनम सिन्हा, मंत्री मलय घटक, आसनसोल नगर निगम के डिप्टी मेयर अभिजीत घटक, पश्चिम वर्धमान जिला तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष और पांडवेश्वर के विधायक नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती, जमुड़िया के विधायक हरे राम सिंह और रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी, आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, टीएमसी प्रदेश सचिव वी शिवदासन दासु, एमएमआईसी सुब्रत अधिकारी सहित पश्चिम बर्धमान जिले के तमाम टीएमसी नेता और विभिन्न शाखा संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे।