भाजपा प्रार्थी एस एस अहलूवालिया के समर्थन में कुल्टी विधायक ने किया जनसंपर्क अभियान।

भाजपा प्रार्थी एस एस  अहलूवालिया के समर्थन में कुल्टी विधायक ने किया जनसंपर्क अभियान।
Banty khan 



बराकर :- आसनसोल लोकसभा भाजपा प्रत्याशी एस एस अहलूवालिया ने कुल्टी विधायक अजय पोद्दार के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस संबंध में बताया जाता है कि जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है। राजनीतिक दलों का पारा सातवें आसमान पर चढ़ते जा रहा है और सभी राजनीतिक दल अपने अपने प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं । इसी दौरान कुल्टी के भाजपा विधायक डॉ अजय पोद्दार के नेतृत्व में बराकर में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान बराकर रेलवे स्टेशन परिसर से बैगुनिया मोड होते हुए बराकर बस स्टैंड तक यह जनसंपर्क अभियान चलाया गया । इस दौरान लोगों को मोदी जी के विकास कार्यों को बताकर आसनसोल के विकास के लिए पश्चिम बंगाल के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने को लेकर भाजपा प्रत्याशी एस एस अहलूवालिया को वोट देकर विजई बनाने की अपील की गई । इसके पश्चात बराकर शहर के बेगूनिया मोड में एक पथ सभा का आयोजन किया गया । पथ सभा को संबोधित करते हुए विधायक श्री पोद्दार ने केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा की गई उपलब्धियां को जनता के समक्ष प्रस्तुत किया । पथ सभा को संबोधित करते हुए विधायक श्री पोद्दार ने कहा कि राज्य सरकार के कई मंत्री चुनाव के पहले जेल में बंद है और चुनाव के बाद भी कई मंत्री जेल में जाने वाले हैं पश्चिम बंगाल में महिलाएं सुरक्षित नहीं है यहां एक संदेश खाली नहीं बल्कि हजार हजार संदेश खली है जहां महिलाओं का सम्मान नहीं होता है उनके साथ दुराचारी होता है जबकि केंद्र में मोदी सरकार ने महिलाओं को सम्मान दिया है और महिलाओं के सम्मान में कई योजनाओं को लागू किया गया है उन्होंने लोगों से श्री अगल वालिया को वोट देकर विजई बनाने तथा मोदी जी के 400 के पार के आंकड़े को सार्थक करने का आह्वान किया । इस अवसर पर काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे ।

Post a Comment

Previous Post Next Post