सीतारामपुर RPF पुलिस ने अवैध कारोबारियों के विरुद्ध में चलाया छापामारी अभियान।
सीतारामपुर :- सीतारामपुर RPF निरीक्षक प्रभारी लखन मीणा के नेतृत्व मे रेलवे ई टिकट के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध अभियान चलाकर छापामारी किगाई। छापामारी अभियान में एस आई मदन पासवान , एस आई बंटी के अलावा अन्य जवान मौजूद थे। बताया गया है की सीनियर डीएससी / एएसएन के निर्देश अनुसार तथा गुप्त सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर छापामारी अभियान चलाया गया । इस संबंध में बताया जाता है कि आसनसोल रेल मंडल के सीतारामपुर RPF पुलिस द्वारा रेलवे की टिकट के अवैध कारोबारी के विरुद्ध सालानपुर अंतर्गत न्यू मार्केट हिंदुस्तान केबल्स रूपनारायणपुर मे स्थित डिजिटल पेमेंट सर्विस नमक दुकान में अवैध रेलवे की टिकट के विरुद्ध अभियान चलाते हुए छापामारी किया गया। इस दौरान एक व्यक्ति को हिरासत में भी लिया है उसका नाम मनोजित दे उम्र 33 वर्ष बताया गया। जो गांव कल्याण ग्राम दो नंबर वीरेंद्र पाली रूपनारायणपुर का रहने वाला है। उसके पास से साथ लाइव टिकट तथा 55 पुराने टिकट जप्त किए गए हैं। जिसकी कीमत 63 हजार 668 रुपये है । अधिकारियों को सफेद रंग का एंड्रॉयड फोन रियलमी, एक पुराना और इस्तेमाल किया हुआ सफेद रंग का प्रिंटर, एक पुराना और इस्तेमाल किया हुआ सफेद रंग का नोटपैड और 450 रुपये की नकदी बरामत किया है। इस संबंध में गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ रेलवे अधिनियम, 1989 की धारा 143(i)(a) के तहत रविवार को आर पी एफ पोस्ट सीतारामपुर में मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति को सोमवार को एल डी सी जे एम आसनसोल को भेजा जाएगा।
Tags
RPF News