दक्षिण पूर्व रेलवे की प्रारंभिक चेतावनी।तूफान की गति 100 किलोमिटर से 135 किलोमिटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। अब्दुल कलाम.

दक्षिण पूर्व रेलवे की प्रारंभिक चेतावनी।
तूफान की गति 100 किलोमिटर से 135 किलोमिटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी

बंगाल में रेमल तूफान का असर आसमानों पर दिखने लगा है। बारिश के साथ तेज रफ्तार के साथ तेज हवा ने बंगाल के लोगों में डर पैदा कर दिया है। मौसम विभाग ने रेमल तूफान को लेकर चेतावनी अलर्ट जारी कर दिया है। रेमल तूफान 26 और 27 की रात बंगाल से टकराएगा. चक्रवात का असर पश्चिम बंगाल सहित ओडिशा, पूर्वोतर के राज्यों और बांग्लादेश में जोरों का असर होगा।

दक्षिण पूर्व रेलवे की प्रारंभिक चेतावनी देते हुए कहा है कि तूफान की गति इतनी अधिक हो सकती है कि खड़ी ट्रेन भी पलट सकती है। और एक दूसरे ट्रेन से टकरा सकती है। इसलिए दक्षिण पूर्व रेलवे ने शालीमार रेल यार्ड पर ट्रेन के पहियों को अवरुद्ध कर दिया है।

मौसम विभाग " आईएमडी " ने पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर, दक्षिण 24 परगना, उत्तर 24 परगना, हावड़ा, हूगली, कोलकाता और पश्चिम मिदनापुर के कुछ इलाकों में चेतावनी जारी की है.

मौसम विभाग ने ओडिशा के तटीय इलाकों में भी चेतावनी जारी की है. आईएमडी ने उत्तर पूर्व के राज्यों जैसे असम, मिजोरम, त्रिपुरा, मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में भी तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की आशंका जताई गई है

Post a Comment

Previous Post Next Post