रवींद्रनाथ टैगोर की 163 व जन्मतिथि तृणमूल कांग्रेस टीचर एसोसिएशन ने बड़ी ही उत्शाह के साथ मनाया।
बराकर :- तृणमूल कांग्रेस के टीचर एसोसिएशन की ओर से बुधवार को कवि गुरु रविंद्र नाथ टैगोर की जयंती मनाया गया। इस संबंध में बताया जाता है कि बराकर शहर के बेगुनिया मोड़ स्थित ईश्वर चंद्र विद्यासागर की प्रतिमा के समक्ष तृणमूल कांग्रेस के टीचर एसोसिएशन की ओर से कवि गुरु रवींद्रनाथ टैगोर की 163 व जन्म जयंती मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग एवं तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे । कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने क्रमबद्ध तरीके से कवि गुरु रविंद्र नाथ टैगोर की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इसके पश्चात कार्यक्रम के आयोजक कमेटी के सदस्यों ने बेगूनिया मोड पर आने जाने वाले राहगीरों के बीच शीतल जल शरबत का वितरण किया। सदस्यों ने बताया कि भीषण गर्मी में लोगों को शीतल जल देकर उनकी प्यास बुझाना मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। इस अवसर पर टीएमसी के वरिष्ट नेता रॉबिन लायक , सजल घोष ,टुन्नी लोहिया, सुब्रतो भादुड़ी , सोमनाथ घोष , समीर घोष , सुमिता घोष ,सोनू घोष सहित काफी संख्या मे सदस्य उपस्थित थे ।