बजरंग दल मध्यवर्ग के आठ दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए बराकर के युवा निकल पड़े। Banty khan.


बजरंग दल मध्यवर्ग के आठ दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए बराकर के युवा निकल पड़े।

बराकर :-  बजरंग दल मध्यवर्ग के आठ दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए बराकर के युवा निकल पड़े। इस संबंध मे बताया जाता है कि बजरंग दल मध्यवर्ग द्वारा बांकुड़ा के बदरा शिशु मंदिर में आठ दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया है । जो 27 मई से 3 जून तक जारी रहेगा। जहां अपने जिले से प्रारम्भिक प्रशिक्षण वर्ग कर चुके विद्यार्थियों को उक्त प्रशिक्षण कक्षाओं में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। जिस शिविर मे भाग लेने के लिए बराकर व आस पास के इलाके के निवासी दीपक वर्नवाल , भी पांडे , अमन ओझा ,आदित्य सिंह निकल पड़े । इस दौरान बराकर बस स्टैंड से सड़क मार्ग से प्रशिक्षण शिविर के लिए रवाना होने से पूर्व बजरंग दल सहित अन्य संगठनों द्वारा उन्हे विदाई दिया गया। शौर्य प्रशिक्षण शिविर मे प्रशिक्षित होने वाले छात्र अनुशासन , आचरण ,विचार सहित संगठन के विचार धाराओं से जुड़ी ज्ञान प्राप्त करेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post