अलीशा की हत्या के पीछे आयशा और आयशा कि मां ने मिलकर अलीशा को नींद के आगोश में सुलाने का पूरा किया था इंतजाम। Banty khan.

अलीशा की हत्या के पीछे आयशा और आयशा कि मां ने मिलकर अलीशा को नींद के आगोश में सुलाने का पूरा किया था इंतजाम।


कुलटी :- पश्चिम बंगाल आसनसोल कुलटी विधानसभा के बराकर इलाके मे शनिवार देर रात पाँच महीने की मासूम बच्ची अलिसा को खुद कि बुआ, फूफी जिस कि उम्र 14 साल बताई जा रही है जिस का नाम आयशा है।


बुआ आयशा ने अलीशा को पानी से भरे सीवर मे डुबोकर हत्या कर दी है। हत्यारी बुआ के खिलाफ मृतक बच्ची के माता - पिता के द्वारा बराकर पुलिस फाड़ी में लिखित शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्यारी बुआ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ऐसे में मृत बच्ची की नानी मदीना खातून ने बुधवार को आरोपी आयशा की माँ रिंकी के ऊपर भी गंभीर आरोप लगाया है और अपने परिजनों व इलाके के लोगों के साथ बराकर पुलिस फाड़ी का घेराव करते हुए यह मांग की है की पुलिस एफआईआर में आरोपी आयशा की माँ रिंकी का भी नाम दर्ज कर के उसे भी जेल भेज दे। 


इनका कहना है कि अलीशा कि अलिसा की हत्या के पीछे एक अकेले आयशा का हाँथ नही बल्कि उसकी माँ रिंकी का भी हाँथ है। दोनों के सांठ -गांठ से ही इस निर्मम हत्या को अंजाम दिया गया है, मदीना ने यह भी कहा की रिंकी और उसके पति नौशाद उनको रास्ते में रोककर केश उठाने की धमकी भी दे रहे हैं, वह कह रहे हैं की अगर उसने केश नही उठाई तो वह उसके घर में एक और सदस्य का हत्या कर देंगे ऐसे में अगर यह खुनी खेल बंद करना है तो वह इस केश को उठा ले नही तो इस खुनी खेल का बुरा अंजाम भुगतने के लिए तैयार हो जाए, यहीं नही इलाके के लोगों का पुलिस से यह मांग है की वह हत्यारोपी परिवार को लेकर इलाका छोड़कर कहीं और चले गाएं।

Post a Comment

Previous Post Next Post