आसनसोल लोकसभा तृणमूल प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा कि चुनावी प्रचार करने आरहे हैँ अभिषेक बनर्जी। अब्दुल कलाम

आसनसोल लोकसभा तृणमूल प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा कि चुनावी प्रचार करने आरहे हैँ अभिषेक बनर्जी।

अभिषेक बनर्जी की सभा की तैयारी में जुटे आसनसोल के तृणमूल नेता।

आसनसोल :- अभिषेक बनर्जी की सभा की तैयारी जोर-शोर से चल रही है. लोकसभा चुनाव में तृणमूल प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा के समर्थन में 3 मई को सभा होनी है। आज पश्चिम बंगाल राज्य सरकार के कानून मंत्री मलय घटक, प्रदेश तृणमूल सचिव वी शिवदासन दासु, आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष तापस बनर्जी, ब्लॉक अध्यक्ष रूपेश यादव, संदीप भालोटिया, सदन सिंह समेत तमाम तृणमूल के नेता पहुंचे थे।

जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव का समय करीब आता जा रहा है। वैसे में सभी पाटियां अपने चुनावी प्रचार को तेज करती हुई देखी जा रही हैँ। आसनसोल लोकसभा तृणमूल प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा के समर्थन में सभा करने के लिए तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी रानीगंज में आने वाले हैं। इसे लेकर वहां जोर-शोर से तैयारी की जा रही है। वहां भव्य पंडाल बनाया जा रहा है तथा पास में ही हेलीपैड का निर्माण किया जा रहा है। वहां 3 मई को अभिषेक बनर्जी की सभा होगी इसकी तैयारियों का जायजा लेने के लिए राज्य के कानूनमंत्री मलय घटक पहुंचे. गर्मी के दौरान समर्थकों को कोई परेशानी ना हो इसकी सारी व्यवस्था देखी जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post