आसनसोल गैलेक्सी मॉल में आरजी सेल्यूलर्स के वन प्लस फोन के स्टोर का हुआ उद्घाटन। अब्दुल कलाम

आसनसोल गैलेक्सी मॉल में आरजी सेल्यूलर्स के वन प्लस फोन के स्टोर का हुआ उद्घाटन। 

आसनसोल :- आसनसोल के गैलेक्सी मॉल में आरजी सेल्यूलर्स के वन प्लस फोन के स्टोर का उद्घाटन हुआ। मॉल के उपाध्यक्ष संजय चटर्जी एवं उनकी पत्नी तथा राकेश राय ने किया। 

संजय ने कहा कि गैलेक्सी मॉल मोबाइल हब बन गया है। यहां लोगों को मोबाइल से जुड़ी सुविधा एक छत के नीचे मिलेगी। यहां मल्टीप्लेक्स बाइस्कोप की शुरूआत शुक्रवार से कर दी गई है।
आरजी सेल्यूलर्स के राकेश राय ने कहा कि यह देश में 28 वां स्टोर है। यहां वन प्लस के मोबाइल और उससे संबंधित उत्पाद मिलेंगे। जल्द ही यहीं पर सर्विस सेंटर भी खोला जायेगा। यहां वन प्लस के मोबाइल के अलावा उसके एसेसरीज भी मिलेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post