बर्नपुर इस्को बाईपास के न्यू टाउन सीआईएसएफ कलॉनी के निकट जोरदार धमाका होने के कारण इलाके में मचा हड़कंप।
बर्नपुर :- हीरापुर थाना अंतर्गत बर्नपुर न्यू टाउन के सीआईएसएफ कलॉनी इलाके में इस्को बाईपास के किनारे स्थित स्लैग गोदाम में जोरदार धमाका होने के कारण इलाके मे हड़कंप मच गया।
स्थानीय अस पास के इलाके में अफरा -तफरी का माहौल पैदा हो गया। धमाके से निकली आग की चिंगारियों ने स्टोरेज में रखे भारी संख्या में रबर के रोल व टायर, केबल को अपने चपेट में ले लिया, वहीं बताया जा रहा है कि इम्तियाज का स्लैग गोदाम है। आग पर काबू पाने के लिए मौके पर पहुँची दमकल की तीन इंजनों ने काफी मुश्किलों के बाद आग पर काबू पाया। वहीं दावा किया जा रहा है की उक्त स्टोरेज में दो गैस सिलेंडर फटा था जिस के कारण गोदाम में भीषण आग लग गई, किस्मत अच्छी थी की जिस जगह पर सिलेंडर ब्लास्ट हुआ था उस वक्त स्टोरेज में काम करने वाले मजदूर नही थे।
इस स्टोरेज मेबर्णपुर इसको स्टील प्लांट के डस्ट इस स्टोरेज में जमा किया जाता है और यहाँ से इस डस्ट को विभिन्न फैक्ट्रीयोंसफलाई कि जाती है। इस स्टोरेज मेस्लैगमेंलोहे का कण पाया जाता है जो स्पोंज आयरन कंपनियों मे उपयोग किया जाता है।
Tags
आग खबर