तृणमूल ने भाजपा पर मतदान शिविर पर हमले का लगाया आरोप।
भाजपा और सीपीआईएम ने मिलकर तृणमूल मतदान शिविर पर हमला कर के तोड़ फोड़ किया है।
दुर्गापुर :- लोकसभा चुनाव के मतदान दिन आज दुर्गापुर में आज शुभ से ही चुनावी सरगर्मी का पारा ग्राम था कभी भजपा प्रत्याशी दिलीप घोष और तृणमूल कांग्रेस के बिच झूठ झमेला कि खबर देखि जा रही थी वही अब सीपीआईम और भाजपा दोनों पर तृणमूल कांग्रेस ओर से आरोप लगाया जा रहा है कि उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के मतदान शिविर पर हमला कर के तोड़ फोड़ किया है और साथ ही साथ मजदूरों कि पिटाई भी कि है।
तृणमूल ने यह भी दावा किया कि तृणमूल के कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं. इसके अलावा सीपीएम के दफ्तर में भी तोड़फोड़ का आरोप है। इस घटना के बाद तृणमूल कार्यकर्ताओं ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को दौड़ा दिया है। तनावपूर्ण स्थिति से निपटने के लिए दुर्गापुर थाने की बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।