समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जमकर निशाना। अब्दुल कलाम.



समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जमकर निशाना।


लखनऊ कि जनसभा को संबोधित करने पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव।  
लोकसभा चुनाव के सपा प्रत्याशी कि चुनावी सभा में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा और कहा कि इनका हर वादा झूठा निकला हर बात झूठी निकली, कहा था किसानों की आय दोगुनी कर देंगे, 10 साल में गरीब किसान के साथ लूट हुई है।

     अखिलेश यादव ने कहा कि ये पहले के चुनाव से इस बार अलग चुनाव दिखाई दे रहा है। अलग इसलिए दिखाई दे रहा है कि जिनकी सरकार दिल्ली में 10 साल से है और उत्तर प्रदेश में 7 साल से हैं। उनके लिए जनता का गुस्सा 7वें आसमान पर है। ये चुनाव बिल्कुल बीच का चुनाव है और केवल 4 कदम के बाद देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।

अखिलेश यादव यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि जैसे इन्होंने वैक्सीन लगवाई थी। बिल्कुल वैसे ही जबरदस्ती किसानों से नैनो यूरिया खरीदवा दी। अब सुनने में आ रहा है कि नैनो यूरिया जिसने बनाई थी वो भी भारत छोड़कर भाग गया। इन लोगों को क्या कहा जाए पहले हमारे अपनों को इन लोगों ने वैक्सीन लगवा दी और अब वैक्सीन कंपनी वैक्सीन वापस लेने की बात कर रही है। कंपनी वैक्सीन वापस तो ले रही है लेकिन जिन लोगों को यह वैक्सीन लग चुकी है उनके शरीर से वैक्सीन वापस कैसे लेंगे। ये ना केवल हमारी आपकी जान के पीछे पड़े हैं बल्कि संविधान के भी पीछे पड़े हैं।

अखिलेश यादव कहा कि हमारे नौजवान जो इस जनसभा में दिखाई दे रहे हैं। क्या इनके हाथ में नौकरी रोजगार है ही नहीं। जो कहते थे 2 करोड़ रोजगार हर साल देंगे।पिछले 10 सालों में कोई रोजगार नहीं दे पाए। दिल्ली की 10 साल की सरकार और उत्तर प्रदेश की 7 साल की सरकार में एंबुलेंस सुविधा तक बेहतर नहीं कर पाए। जिला अस्पतालों में न तो दवाई हैं न डॉक्टर हैं।

अखिलेश यादव कहा कि कमाल की सरकार है उत्तर प्रदेश की जिनका हर पेपर लीक हो रहा है। हम नौजवानों को भरोसा दिलाकर जा रहे हैं इंडिया गठबंधन ये 4 साल की अग्निवीर नौकरी को कभी स्वीकार नहीं करेगा। सरकार बनते ही सबसे पहले इसे खत्म करने का काम करेंगें।

Post a Comment

Previous Post Next Post