अंडाल के जामबाद Ecl कोलियरी खदान में लापरवाही के कारण हुआ बड़ा हादसा।
श्रमिक की घटना स्थल पर मौत।
अंडाल के जामबाद Ecl कोलियरी खदान में सुरक्षा में लापरवाही के कारण कोयला खदानों में ईसीएल कर्मी की मौत हो गई है। खदान में काम कर ने दौरान मजदूर की मौत की खबर सामने आई है। सूत्र के मोताबिक रंजीत बाउरी जिस कि उम्र 45 साल बताई जा रही है। रंजीत बाउरी ईसीएल कोलियरी में मंगलवार को रात कि ड्यूटी पर आया था।
व अंडरग्राउंड खदान में काम करते थे। हादसा बुधवार सुबह लगभग 7 से 7.30 बजे हुआ। कोलियरी सूत्रों के अनुसार खदान के अंदर चाल गिरने से हुई दुर्घटना में रंजीत बाउरी की मौके पर ही मौत हो गई। कोलियरी में कोलियरी के मजदूरों ने हुए हादसे के बाद खदान में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। खदान श्रमिकों और मृतक के परिवार के सदस्य को तत्काल नौकरी देने और ईसीएल नियमों के अनुसार उचित मुआवजे की मांग को लेकर खनन कार्य बंद कर प्रदर्शन किया। प्रबंधन द्वारा सभी मांगें मानने के बाद विरोध प्रदर्शन समाप्त हो गया।