एफआईआर (FIR) दर्ज नहीं लेने पर हीरापुर थाना के सामने जोरदार प्रदर्शन। अब्दुल कलाम.

एफआईआर (FIR) दर्ज नहीं लेने पर हीरापुर थाना के सामने जोरदार प्रदर्शन।

हीरापुर :- आसनसोल हीरापुर थाना के सामने आज सुबह लगभग 7:30 बजे आकाश वर्मा और उनके समर्थकों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान धक्का मुक्की तक पहुंच गई। आकाश वर्मा नामक युवक ने बताया कि पिछले 14 तारीख को उनके चाचा शशि वर्मा रोज की तरह साइकिल से अपने काम पर जा रहे थे। उनके चाचा दिहाड़ी मजदूर थे. जो पेंटिंग आदि करके किसी तरह अपना परिवार का पालन पोषण किया करते थे। 14 तारीख सुबह 7:30 बजे के आसपास एक मोटरसाइकिल सवार युवक ने उनको जोरदार टक्कर मारी दी। उस युवक ने सिर्फ उनके चाचा को ही नहीं मारा बल्कि दो और लोगों को भी मोटरसाइकिल से टक्कर मारी थी.उनके चाचा जी को इतनी जोर से टक्कर मार गई थी कि उनका सर फट गया था आनन फानन मैं उनको बर्नपुर अस्पताल ले जाया गया। आकाश का आरोप है कि जब उन्हों ने आरोपी युवक के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करने के लिए जब व लोग हीरापुर थाना गए तो थाने के अधिकारियों ने
एफआईआर दर्ज करने से इनकार कर दिया। आकाश वर्मा ने बताया कि बर्नपुर अस्पताल के कर्मचारियों ने आरोपी युवक को मौके से भागने में मदद की आज उनके चाचा की मौत हो गई। पुलिस कि इस हरकत को देखते हुए पुलिस के खिलाफ आज उन लोगों ने हीरापुर थाने के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। आकाश का कहना है कि वह आरोपी युवक को ठीक से नहीं पहचानता लेकिन इतना मैं जानता हूं कि वह सेल आईएसपी के किसी कर्मचारी का बेटा है।
मृतक के परिजनों की अब एक ही मांग है कि जिस पुलिस अधिकारी ने लिखित शिकायत दर्ज करने से इनकार किया था और आरोपी को बचाने की कोशिश की उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए और उसे आरोपी युवक को गिरफ्तार किया जाए।

Post a Comment

Previous Post Next Post