छात्रा को छेड़खानी का विरोध करना पड़ा बड़ा महंगा।विरोध करने पर हुई पिटाई। अब्दुल कलाम.

छात्रा को छेड़खानी का विरोध करना पड़ा बड़ा महंगा।
विरोध करने पर हुई पिटाई।


बर्नपुर :- बर्नपुर के फ्रेंड्स क्लब के पास छात्रा को छेड़खानी का विरोध करना बड़ा महंगा पड़ा है.छात्रा के विरोध करने पर मार पिट का मामला सामने आया है। छात्रा जब लाइब्रेरी से पढ़ कर निकली तो कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा एक छात्रा पर छेड़खानी करने पर जब छात्रा ने इसका विरोध किया तो असामाजिक छात्र ने ज्योति व्रत बोस पर मारना पीटना शुरू कर दिया। पीड़ित ज्योति व्रत बोस ने बताया कि कल रात वह और उनकी एक दोस्त लाइब्रेरी से पढ़कर लगभग रात 9:30 बजे घर जा रही थी तभी फ्रेंड्स क्लब के पास चार लड़के रॉयल एनफील्ड लेकर वहां पर खड़े थे उन्होंने उनकी महिला साथी पर अश्लील टिप्पणी की।
इसके बाद भी जब वह दोनों आगे बढ़ते गए। जब रहमतनगर ब्रिज के पास उन लोगों ने फिर अश्लील टिप्पणी की और इस बार ज्योति व्रत को धक्का दिया. 
जब उन्होंने चार लड़कों का विरोध किया तो दोनों के बिच धक्का मुक्की शुरू हो गई। इसी दौरान चार लड़कों ने ज्योति व्रत बोस को पीटा। चार लड़कों का कहना है कि ज्योति ने उनका मां की गाली दी थी। हालांकि ज्योति व्रत ने कहा कि मैं ने गली नहीं दी थी। उन्होंने कहा कि चार लड़कों ने उनकी पिटाई की है और उनको चोट भी आई है और उनके कपड़े भी फाड़ दिए गए हैं।
ज्योति व्रत अपने पिता के साथ हीरापुर थाने पहुंचे और उन्होंने उन चार लड़कों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post