ममता ने कांग्रेस और माकपा पर बंगाल में अल्पसंख्यक वोटों को विभाजित करने का लगाया आरोप। अब्दुल कलाम.

ममता ने कांग्रेस और माकपा पर बंगाल में अल्पसंख्यक वोटों को विभाजित करने का लगाया आरोप।

TMC को INDIA गठबंधन के साथ कोई समस्या नहीं।

सीएम ममता ने कांग्रेस-माकपा पर लगाया भाजपा को मदद करने का आरोप।

कोलकाता :- बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी का एक बार फिर इंडिया गठबंधन की तरफ झुकाव नजर आ रहा है।उन्होंने कहा कि यदि माकपा तृणमूल के मामलों में हस्तक्षेप नहीं करती है तो उनकी पार्टी को इंडिया गठबंधन के साथ कोई समस्या नहीं होगी। ममता ने कांग्रेस और माकपा पर बंगाल में अल्पसंख्यक वोटों को विभाजित करने के लिए भाजपा के साथ मिलकर काम करने का भी आरोप लगाया।

ममता बनर्जी ने बताया कैसा होना चाहिए गठबंधन। यह पूछे जाने पर कि क्या तृणमूल लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद इंडिया की बैठकों में भाग लेगी? इसके जवाब में ममता ने कहा-चार जून के बाद हम निश्चित रूप से जाएंगे और निश्चित रूप से बोलेंगे, हमें कोई समस्या नहीं है। गठबंधन की राजनीति पर उन्होंने कहा कि जब सामूहिक रूप से निर्णय लिए जाते हैं, तो वह गठबंधन होता है। इसका मतलब है, सबको साथ लेकर चलना, किसी को छोड़ना नहीं या दूसरों पर हावी नहीं होना। गठबंधन ऐसा ही होना चाहिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post