हीरापुर के पूर्व विधायक मुमताज हसन अब इस दुनिया में नहीं रहे।
बर्नपुर :- हीरापुर विधानसभा के पूर्व जनता दल विधायक मुमताज हसन का इंतकाल हो गया है। सुचना के आधार पर कुछ समय से उनकी तबियत ठीक नहीं थी. उनकी निधन होने से पहले खबर मिली कि उनकी तबियत ज्यादा ख़राब हो गई है उनके बेटे शाहबाज जौहर और शाहबाज जौहर के भाई सैयद दिलशाद, उनके दोस्त इम्तियाज अहमद उर्फ बबलू और उनके परिजन ने आनं फानन में पूर्व विधायक सैयद मुमताज जौहर को इलाज के लिए आसनसोल स्टर्लिंग अस्पताल लाया. डाक्टरों ने बताया कि इनको दिल का दौरा पड़ा है। इनका कंडीशन बेहद नाजुक है. बिगड़ी तबीयत को देखते हुए उनके परिवारों ने दुर्गापुर अस्पताल लेजाने के लिए एम्बुलेंस का बंदोबस्त किया। लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था. उनकी निधन से इलाके में गम का माहौल छा गया है। उनके चाहने वाले पूर्व विधायक सैयद मुमताज जौहर के घर पहुंचना शुरू कर दिया. बुधवार कि शाम रहमत नगर के कब्रिस्तान में हीरापुर के पूर्व जनता दल के विधायक सैयद मुमताज हसन को दफन किया गया. सैयद मुमताज हसन कि मिट्टी में उमड़ी भारी भीड़।