अवैध कोयला खनन को रोकने के लिए बड़े पैमाने पर हुई गिरफ्तारी।
रानीगंज :- पश्चिम बंगाल के रानीगंज में अवैध कोयला खनन को रोकने ईसीएल के प्रभारी सुरक्षा गार्ड और पुलिस प्रशासन कि मदद से छापामारी की गई।
अवैध कोयला को रोकने के लिए बड़े पैमाने पर छापामारी की जा रही है। गुरुवार को कोयलांचल औद्योगिक क्षेत्र के विभिन्न इलाके में कुछ ऐसा ही देखने को मिला। रानीगंज, जमुरिया और पांडेश्वर में छापामारी की गई। छापामारी को देखते हुए पांडवेश्वर के डलूर बांध कोलियरी क्षेत्र में औचक छापेमारी में 25 टन चोरी का कोयला बरामद किया गया। ईसीएल के पांडवेश्वर इलाके की सीआईएसएफ ने पुलिस प्रशासन के साथ निगरानी में भारी मात्रा में कोयला बरामद किया. ज्ञात हो कि जिस स्थान पर यह कोयला भंडारित किया गया था, वह कोयला खदान के आस पास होने के कारण पुलिस प्रशासन को इस मामले में बड़ी तेजी से कार्रवाई करनी पड़ी, हालांकि कोयला तस्करी को रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा हैं।
Tags
अवैध कोयला खनन।