यूनियन बजट 2024- 25 बंगाल मे रेलवे डेवलपमेंट के लिये 13 हजार 941 करोड़ रुपए का पीएम मोदी ने किया एनोग्रेशन... अश्वनी वैष्णव
2009 और 2014 मे बंगाल मे रेलवे डेवलपमेंट के लिये मिले थे मात्र 4380 करोड़...
आसनसोल :- पश्चिम बंगाल आसनसोल रेलवे डिवीजन के कॉन्फ्रेंस हॉल मे डीआरएम चेतनानन्द शर्मा केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव के साथ विडिओ कॉन्फ्रेंसिंग मे शामिल हुए, जिसके बाद उन्होने एक संवाददाता सम्मेलन कर पश्चिम बंगाल को यूनियन बजट 2024 और 2025 के लिये रेलवे के डेवलपमेंट के लिये प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एनोग्रेशन किये गए 13 हजार 941 करोड़ रुपए की जानकारी देते हुए कहा की 2009 से 2014 के बिच बंगाल मे रेलवे के डेवलपमेंट के लिये मात्र 4380 करोड़ रुपए एनोग्रेट किए गए।
जिससे यह अनुमान लगाया जा सकता है की पीएम मोदी की नेतृत्व मे रेलवे का कितना डेवलपमेंट हो रहा है, उन्होने कहा की 60 हजार करोड़ रुपए की लागत से पहले से ही नए प्रोजेक्ट का काम चल रहा है, जिसमे बंगाल के करीबन 100 स्टेशनों का रीडेवलपमेंट का काम चल रहा है, उन्होने कहा आसनसोल, जसीडीह, दुर्गापुर रेलवे स्टेशन के अंतर्गत आने वाले गुड सेड का भी डेवलपमेंट का काम जोरों पर है, जिसके लिये करोड़ों रुपए का सेंक्सन भी हो चूका है।
जिसके तहत एडिशनल वर्क, कोमर्षीयल ब्लॉक सहित कई अन्य वेवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है, इसके अलावा उन्होने यह भी कहा की आसनसोल रेलवे डिवीजन के अंतर्गत तीन ट्रेनिंग स्कुल आते हैं, जिन ट्रेनिंग स्कूलों पर भी खर्च किया जा रहा है, जिसमे भूली ट्रेनिंग स्कुल है, जिसके डेवलपमेंट के लिये करीब सात करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं, वहीं मधुपुर ट्रेनिंग स्कुल के डेवलपमेंट के लिये करीब ढाई करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं।
वहीं तीन करोड़ रुपए ड्राइवर ट्रेनिंग के लिये भी खर्च किए जाएंगे, इसके अलावा उन्होने यह भी कहा की आसनसोल रेलवे डिवीजन के अंतर्गत आने वाली पाँच स्टेशनों पर बाईपास बनाया जा रहा है, जिस बाईपास से ट्रेनों को एक जगह से अगर विपरीत दिशा मे ले जानी होती थी तो उस समय इंजन चेंज किया जाता था, ऐसी समस्या को देखते हुए इस समस्या को हल करने के लिये बाईपास बनाया जा रहा है, जो बाईपास सोनाचारा, मधुपुर, जसीडीह, अंडाल और सैंतिया रेलवे स्टेशन पर बनाया जा रहा है, यहीं नही उन्होने यह भी कहा की प्रधानखांटा से अंडाल तक डबल लाईन बैठाया जा रहा है।
Tags
यूनियन बजट 2024- 25