मोटरसाइकिल की चपेट में आने से मोपेड चालक की हुई मौत।
आसनसोल :- आसनसोल नॉर्थ थाना अंतर्गत सेनरेले रोड विवेकानंद सारणी के निकट मोटरसाइकिल की चपेट में आने से मोपेड चालक की मौत हो गई है। इस घटना में मोटरसाइकिल चालक समेत दो लोग घायल हो गए हैं। दर्दनाक सड़क दुर्घटना सोमवार शाम लगभग पांच बजे आसनसोल नॉर्थ थाना अंतर्गत सेनरेले रोड विवेकानंद सारणी आरके मिशन के पास हुई। मृतक मोपेड चालक की पहचान आसनसोल दक्षिण थाना क्षेत्र के एपीसी ग्राम निवासी उत्तम राउत जिनकी उम्र 47 साल बताई जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आसनसोल निवासी उत्तम राउत पांच बजे मोपेड से राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 के जुबली मोड़ से होते हुए सेनरेले रोड की ओर आ रहे थे। उस समय सेनरेले रोड पर एचएलजी हॉस्पिटल मोड़ से दो लोग मोटरसाइकिल से जुबली की ओर जा रहे थे. आरके मिशन के पास मोटरसाइकिल ने नियंत्रण खो दिया और मोपेड से टकरा गई। दोपहिया मोपेड चालक उत्तम राउत गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर आसनसोल नॉर्थ थाने के कन्यापुर चौकी पुलिस घटना स्थल पहुंची। घायल मोपेड चालक को बचाने के लिए आनन फानन में आसनसोल जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने उसकी जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मोटरसाइकिल चालक समेत दो लोग घायल हो गए जिन्हें सेनरेले रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.शुरुआती जांच के बाद आसनसोल नॉर्थ ट्रैफिक गार्ड पुलिस ने बताया कि मोटरसाइकिल की रफ्तार तेज थी. जिसके कारण जुबली नियंत्रण खो बैठा और मोपेड से टकरा गया।
Tags
रोड एक्सीडेंट.