डीएवी पब्लिक स्कूल के गेट के सामने शिक्षकों की कमी और खराब बुनियादी ढांचे के विरोध में अभिभावकों ने किया विरोध प्रदर्शन। साथ ही अधिकारियों ने एक लिखित ज्ञापन भी सौंपा।
रूपनारायणपुर :- आसनसोल के रूपनारायणपुर डीएवी पब्लिक स्कूल में स्कूल के छात्र और छात्राओं कि अच्छी शिक्षा के लिए आज अभिभावकों ने स्कूल के गेट के सामने विरोध प्रदर्शन किया। अभिभावकों ने कहा कि विभिन्न विषयों के शिक्षकों की कमी है। एक शिक्षक चार कक्षाओं को पढ़ा रहे हैं। स्कूल में इतने सारे छात्र हैं, लेकिन शौचालय इतना गंदा है कि छात्र इसका उपयोग नहीं कर सकते हैं, और यहां पेयजल सेवा की कोई उचित व्यवस्था नहीं है. इस दिन उन्होंने स्कूल की इन समस्याओं को स्कूल अधिकारियों के सामने रखा। कई अभिभावकों ने स्कूल प्राचार्य के कक्ष में प्रवेश कर काफी देर तक इन मुद्दों पर चर्चा भी की. विभिन्न कमियों के बारे में बताया। अभिभावकों की इस शिकायत के आधार पर स्कूल के प्रिंसिपल ने समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया. हालांकि स्कूल के प्रिंसिपल संजय मजूमदार स्कूल के खराब बुनियादी ढांचे को लेकर अभिभावकों की ओर से की गई शिकायत पर कुछ भी नहीं बोला। उन्होंने मीडिया के प्रतिनिधियों को यह कह कर टाल दिया कि यह उनका स्कूलका आंतरिक मामला है।
Tags
विरोध प्रदर्शन