मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा हमें किसी की भीख नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि बजट में बंगाल के साथ सौतेला व्यवहार किया गया है।
कोलकाता :- Budget 2024 पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को केंद्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बजट में पश्चिम बंगाल के साथ सौतेला व्यवहार किया गया है। हमारे राज्य को बजट में एक रुपया तक नहीं दिया गया है। पूरी तरह से बंगाल के साथ भेदभाव किया गया है। उन्होंने बजट को गरीब और जनविरोधी बजट बताया।विधानसभा में पत्रकारों से बातचीत में ममता ने कहा कि आम बजट में बंगाल के साथ फिर सौतेला व्यवहार किया गया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी पश्चिम बंगाल से जलते हैं। बंगाल की जनता जवाब देगी। ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल को किसी की भीख नहीं चाहिए। बंगाल की जनता फिर इसका जवाब देगी। ममता ने कहा कि बजट में आम आदमी व गरीबों के लिए कुछ भी नहीं है। बंगाल का केंद्र पर 1.71 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का बकाया है, पर हमारे राज्य को एक रुपया भी बजट में नहीं दिया गया है।
बनर्जी ने कहा कि बजट में बिहार और आंध्र प्रदेश को विशेष तरजीह देने के सवाल पर ममता ने कहा कि हमें उससे कोई आपत्ति नहीं है लेकिन बंगाल सहित दूसरे राज्यों के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए। यह पूरी तरह राजनीतिक बजट है। ममता ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बंगाल से जलते हैं।
Tags
बजट 2024 -25