बंगाल के आसनसोल में मोब लीचिंग का मामला हुआ वायरल।
सरेआम लोगों के सामने बकरी चोरी के आरोप मे दो युवकों की लात घुसों से कि गई पिटाई।
लात घुसों से मरने का वीडियो सोशल मिडिया पर तेजी से हुआ वायरल।
घायलों के परिजनों ने दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर हिरासत में लेने को लेकर थाने के बाहर किया जोरदार विरोध प्रदर्शन।
आसनसोल:- पश्चिम बंगाल आसनसोल बराबनी के लालगंज इलाके से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जिस में दो फेरी करने वाले युवकों को बकरी चोरी के आरोप मे इलाके के लोगों ने उनकी लात घुसों से जमकर पिटाई किया गया है, जिस पिटाई मे दोनों युवकों की हालात काफी गंभीर बताई गई है। यहीं नही पिटाई करने वाले युवकों ने पूरी घटना की विडिओ फुटेज बना कर सोशल मिडिया पर वायरल कर दिया है। जिस वायरल विडिओ फुटेज को देख मोब लीचिंग के शिकार हुए दोनों युवकों की पहचान हुई है, दोनों युवक आसनसोल नॉर्थ थाना अंतर्गत रेल पार मौसदी मोहल्ला के रहने वाले हैं, एक का नाम मोहमद आमिर और दूसरे का नाम मुस्लिम हक है,
वायरल विडिओ को देख दोनों युवकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है, वहीं वार्ड संख्या 24 कि पार्षद फंसाबी आलिया ने इस घटना का सख्त विरोध करते हुए आसनसोल रेलपर जहांगिरी मोहल्ला पुलिस फाड़ी जा कर दोषियो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने कि मांग कि है। वहीं पश्चिम बर्धमान जिले के मीम नेता दानिश अजीज ने भी घटना की त्रिव निंदा करते हुए घटना के पीछे प्रशासन व राज्य सरकार की विफलता बताई है, यहीं नही दानिस अजीज के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने दोषियो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, साथ मे रेलपार स्थित जहांगिरी मोहल्ला पुलिस फाड़ी का भी घेराव किया गया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए मोब लीचिंग के शिकार हुए दोनों युवकों को थाने मे नही राख कर उचित इलाज उपलब्ध करवाने की मांग की गई।