दक्षिण पूर्व रेलवे आद्रा मंडल ने प्रेस वार्ता कर एकीकृत पेंशन योजना के बारे में जानकारी दी। अब्दुल कलाम

दक्षिण पूर्व रेलवे आद्रा मंडल ने प्रेस वार्ता कर एकीकृत पेंशन योजना के बारे में जानकारी दी।

आद्रा :- आद्रा मंडल रेल प्रबंधक (DRM) श्री सुमित नरूला के नेतृत्व मे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया जिस में भारत सरकार द्वारा हाल ही में स्वीकृत“एकीकृत पेंशन योजना (UPS)”के बारे में जानकारी दी गई। यह योजना केंद्रीय सरकार के कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति के समय उनकी वित्तीय स्थिरता, सुरक्षा और गरिमा को सुनिश्चित करना है।

आद्रा के DRM श्री सुमित नरूला ने एकीकृत पेंशन योजना (UPS) की प्रमुख विशेषताएं निम्नलिखित रूप में बताईं

1) निश्चित पेंशन :- न्यूनतम 25 वर्षों की सेवा के लिए सेवा निवृत्ति से पहले के 12 महीनों में प्राप्त औसत मूल वेतन का 50% निश्चित पेंशन के रूप में मिलेगा। 10 वर्षों की सेवा तक न्यूनतम सेवा अवधि के लिए अनुपातिक पेंशन मिलेगी।

2) निश्चित पारिवारिक पेंशन: कर्मचारी के निधन के तुरंत बाद उनकी पेंशन का 60% पारिवारिक पेंशन के रूप में दिया जाएगा।

3) निश्चित न्यूनतम पेंशन: न्यूनतम 10 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्ति पर ₹10,000 प्रति माह की निश्चित न्यूनतम पेंशन।

4) महंगाई सूचकांक :- निश्चित पेंशन, निश्चित पारिवारिक पेंशन और निश्चित न्यूनतम पेंशन के लिए औद्योगिक श्रमिकों के अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI-IW) के आधार पर महंगाई राहत दी जाएगी, जैसा कि सेवा में कार्यरत कर्मचारियों को मिलता है।
5) सेवानिवृत्ति पर एकमुश्त भुगतान: सेवानिवृत्ति के समय ग्रेच्युटी के अलावा एक अतिरिक्त भुगतान।

• सेवानिवृत्ति की तारीख पर प्राप्त मासिक वेतन (वेतन + डीए) का 1/10वां हिस्सा हर छह महीने की पूरी सेवा अवधि के लिए दिया जाएगा।

• यह भुगतान निश्चित पेंशन की राशि को कम नहीं करेगा।
6) कर्मचारी का योगदान नहीं बढ़ेगा: सरकार UPS को लागू करने के लिए अतिरिक्त योगदान प्रदान करेगी। सरकारी योगदान को 14% से बढ़ाकर 18.5% किया जाएगा।

7) UPS को केंद्रीय सरकार द्वारा लागू किया जा रहा है: यह योजना लगभग 23 लाख केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को लाभान्वित करेगी।
 8) राज्य सरकारों के लिए भी वही संरचना: यदि राज्य सरकारें भी इसे अपनाती हैं, तो यह 90 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों को लाभान्वित कर सकती है जो वर्तमान में NPS पर हैं।

9) UPS 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी: समर्थन तंत्र और आवश्यक कानूनी, नियामक और लेखांकन परिवर्तनों को तैयार किया जाएगा।

10) UPS विकल्प के रूप में उपलब्ध होगी: वर्तमान और भविष्य के कर्मचारियों को NPS या UPS में से किसी एक का विकल्प चुनने का अवसर मिलेगा। एक बार चयन करने के बाद वह अंतिम होगा।

इस प्रेस वार्ता में UPS के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई और इसे कर्मचारियों के कल्याण के लिए एक मील का पत्थर बताया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक सहित वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री विकास कुमार, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, श्रीमती सीमा कुमारी, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक, श्री टिका राम मीणा और प्रेस एवं मिडिया के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post