जमीन माफिया, जमीन दलाल पर कड़ी करवाई करने को लेकर कांग्रेस पार्टी कि ओर से आसनसोल बीएलआरओ कार्यालय और जमुड़िया बीएलआरओ कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया।
आसनसोल :- आसनसोल कांग्रेस पार्टी की ओर से बीएलआरओ कार्यालय और जमुड़िया बीएलआरओ के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस पार्टी ने बढ़ती जमीन माफियाओं कि गुंडा गर्दी, अवैध जमीन कब्जा, जमीन कि हेरा फेरी के विरोध में आज आसनसोल एचएलजी मोड़ से रैली निकाली गई जो कि बीएलआरओ कार्यालय तक गई। इसके बाद कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस प्रदेश कमेटी सचिव प्रसेनजीत पुइतुंडी ने बताया कि राज्य के बीएलआरओ कार्यालय भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया गया है।
उन्होंने ने बताया कि जमीन माफिया लोगों की जमीन अवैध रूप से कब्जा कर रहे हैँ। जिनमें इस कार्यालय के कुछ अधिकारी भी जमीन माफिया के साथ मिले हुए हैँ। आसनसोल चंद्रचूर मंदिर से लेकर काली पहाड़ी तक एनएच 19 के किनारे जमीन माफियाओं द्वारा अवैध गतिविधियां चलाई जा रही है।
इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया की जब कोई आम आदमी कार्यालय में आता है तो यहां पर एक दलाल चक्र सक्रिय हो गया है जो आम जनता को अपना काम खुद नहीं करने देते और अपने तरीके से लोगों की जमीनों तालाबों का चरित्र में तब्दीली करके भ्रष्टाचार करते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ जमीन माफियाओं को गिरफ्तार किया गया है। लेकिन इसके सरगना को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। मौके पर पार्षद एस एम मुस्तफा, शाह आलम, सौभिक मुखर्जी सहित दर्जनों समर्थक उपस्थित थे। वही आज जमुड़िया में भी आवेद जमीन कब्ज़ा को लेकर जामुड़िया ब्लॉक 1 और 2 ब्लॉक कांग्रेस पार्टी कि ओर से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के दिशा निर्देश अनुसार जमुड़िया बीएलआरओ कार्यालय के सामने गिराव किया गया।
कांग्रेस नेता मोहम्मद फिरोज ने बताया कि जमीन माफियाओं कि बढ़ती धांधली, आवेद जमीन दखल, तलाव को भरकर बेच देना कार्य जोरों पर चल रही है। सरकारी जमीन को भी आवेद तरीके से बेच दे रहे हैँ जमीन माफिया। इस लिए हम सभी लोग माफिया कि बढ़ती आवेद कार्य पर लगाम लगाने को लिए आज बीएलआरओ कार्यालय का घेराव किया गया है।
इस प्रदर्शन में मिथुन हरिजन इंटक एमडी सिराज, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद फिरोज खान, युवा कांग्रेस जीएस पशिम बर्दवान भक्ति, जमुरिया ब्लॉक 2 अध्यक्ष बिश्वनाथ यादव, पीसीसी सदस्य जुबेद एसके सेवादल अध्यक्ष जमुरिया गंगा नोनिया उपस्थित थे.
Tags
विरोध प्रदर्शन