दो हत्यारी बहनों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।न्यायालय ने दो हत्यारी बहनों को सुनाई आजीवन कारावास। अब्दुल कलाम

दो हत्यारी बहनों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

न्यायालय ने दो हत्यारी बहनों को सुनाई आजीवन कारावास। #Newsbengal11express
   
दुर्गापुर  :- पश्चिम बंगाल दुर्गापुर बी-जोन पुलिस स्टेशन में मिद्या नाम की महिला ने थाना प्रभारी के लैंडलाइन फोन पर कहा कि उसके पति प्रताड़ित कर रहे हैँ और मुझे मार भी रहे हैँ एवं वह कह रहे हैँ की आत्महत्या कर के मुझ को फसा देंगे। 18.05.2021 को सूचना मिलने के आधार पर मोबाइल ड्यूटी पर मौजूद ऑफिसर महिला के घर पहुंचे तो देखा की साफिया मिद्या के पति पेड़ पर लटके हुए हैं। पुलिस ने तुरंत पेड़ से उतारकर 
अस्पताल ले गई जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अगले दिन मृतक के छोटे भाई ने दुर्गापुर थाने में आईपीसी की धारा 302/34 के तहत मामला दर्ज किया और एसआई मिहिर कुमार डे को जांच करने का प्रभार दिया गया। सावधानीपूर्वक और परिश्रमपूर्वक जांच करते हुए एसआई मिहिर कुमार डे ने साक्ष्य एकत्र किए कि सफिया मिद्या और उसकी बहन मनवारा बेगम ने पति को लकड़ी की डंटे से बेरहमी से पीट-पीट कर मार डाला और घटना को आत्महत्या बनाने के लिए उसके शरीर को एक पेड़ पर लटका दिया था। पुलिस की कड़ी महनत व पड़ताल पर जांच अधिकारी ने दोनों हत्यारी बहनों को गिरफ्तार कर लिया और हत्या का हथियार भी बरामद कर लिया। 09.01.2025 को माननीय न्यायालय ने एसआई मिहिर कुमार डे को जांच की सराहना की और मुख्य दोषी को आजीवन कारावास और उसके साथी को 6 वर्ष की कारावास की सजा सुनाई।

Post a Comment

Previous Post Next Post