मंत्री मलय घटक खूंटी पूजा के आयोजन में हुए शामिल। अब्दुल कलाम

मंत्री मलय घटक खूंटी पूजा के आयोजन में हुए शामिल।

आसनसोल :- पश्चिम बंगाल के आसनसोल में दुर्गापूजा के आयोजन को लेकर शुक्रवार को विभिन्न पूजा कमेटी की ओर से आसनसोल कोर्ट रोड पूजा कमेटी ने दुर्गापूजा पंडाल निर्माण का कार्य खूंटी पूजा के साथ ही आरंभ कर दिया है। आसनसोल के कोर्ट रोड पूजा कमेटी ने रथयात्रा के दिन शुकवार को खूंटी पूजा का आयोजन किया गया। आसनसोल कोर्ट रोड दुर्गापूजा कमेटी इस साल 79वें वर्ष दुर्गापूजा उत्सव का आयोजन करने जा रही है। पश्चिम बंगाल राज्य के कानून मंत्री मलय घटक और पूजा कमेटी के चेयरमैन के उपरांत विधिवत खूंटी पूजा का आयोजन किया गया। मंत्री मलय घटक को पूजा कमेटी कि ओर से सम्मानित किया गया। इस मौके पर मंत्री मलय घटक ने कहा कि काफी दिनों से इस पूजा कमेटी के साथ जुड़ा हुआ हूं। 

यहां के पूजा पंडाल एवं प्रतिमा का दर्शन करने के लिए आस-पास ही नहीं बल्कि दूसरे राज्य से भी लोग दुर्गा पूजा देखने को आते हैं। उन्होंने कहा कि इस बार पिछले साल से और भी बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर एमएमआईसी गुरुदास चटर्जी, कोर्ट रोड पूजा कमेटी के सचिव नरेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह मक्कड़, सोमनाथ घोष, मुकेश तोडी सहित अन्य मौजूद थे।  

Post a Comment

Previous Post Next Post