विश्व योगा दिवस के मौके पर ग्रीन पॉइंट स्कुल ने लोगों को स्वस्थ, तनावमुक्ति और अनुशासन का दिया संदेश...अब्दुल कलाम

विश्व योगा दिवस के मौके पर ग्रीन पॉइंट स्कुल ने लोगों को स्वस्थ, तनावमुक्ति और अनुशासन का दिया संदेश...

कुलटी :-  पश्चिम बंगाल आसनसोल कुलटी थाना अंतर्गत ग्रीन पॉइंट स्कुल मे विश्व योगा दिवस के मौके पर एक दिवसीय योगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिस योगा कार्यक्रम मे स्कुल के कर्मी सहित स्कूली छात्र और छात्राओं के अभिभावकों को आमंत्रित किया गया था, स्कुल द्वारा मिली आमंत्रण पर सैकड़ों की तैयदाद मे स्कूली छात्र और छात्राओं के अभिभावक योगा कार्यक्रम मे भाग लेने पहुँचे थे।

 
स्कुल मे योगा कार्यक्रम सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर शुरू किया गया जो कार्यक्रम 11 बजकर 58 मिनट तक चला, विश्व योगा दिवस के मौके पर स्कुल मे चलाई जा रही योगा कार्यक्रम मे सबसे बड़ी बात यह रही की कार्यक्रम मे उपस्थित तमाम लोगों को योगा ग्रीन पॉइंट स्कुल के चेयरमेन डॉक्टर राम बालक शर्मा ने करवाया और लोगों को योगा के कई महत्वपूर्ण गुर सिखाए जिससे लोग अपनी भागदौड़ की जिंदगी मे खुदको स्वस्थ तनावमुक्ति रख सकें, कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर राम बालक शर्मा ने कहा उनके स्कुल मे विश्व योगा दिवस के मौके पर योगा का यह कार्यक्रम कोई नया नही है, वह हर वर्ष विश्व योगा दिवस के मौके पर अपने स्कुल मे योगा का कार्यक्रम करवाते हैं।

और उस अवसर पर विभिन्न प्रकार के आसान और प्राणायाम सिखाते हैं, इस कार्यक्रम के दौरान उनका सिर्फ और सिर्फ एक ही उदेश्य होता है, अपने स्कुल के सिक्षकों, कर्मचारियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य मे सुधार लाना व योगा के जरिये उनके रोज मर्रा के जीवन मे उनके शरीर मे होने वाले तनाव को कम करना और उनके शरीर मे एकाग्रता बढ़ाना, इस दौरान डॉक्टर राम बालक शर्मा ने योगा कार्यक्रम मे उपस्थित हुए लोगों के स्वास्थ्य सम्बंधि विभिन्न प्रकार के किये गए सवालों को उन्होंने उत्तर दिया और उनके शरीर मे होने वाले विभिन्न प्रकार के समस्याओं को योगा के जरिये कैसे कम किया जाए इसका भी चेयरमेन ने गुर सिखाया।

साथ ही लोगों को अच्छे स्वास्थ्य के लिये कब और क्या खाना चाहिए व कितनी मात्रा मे खाना चाहिए उसकी सही समय क्या होना चाहिए ऐसी तमाम तरह की कई स्वास्थ्य सम्बंधित उन्होंने लोगों को दिशा और निर्देश दीये, इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से ग्रीन पॉइंट स्कुल के प्रिंसपल सूर्य संकर राय, अनाउंसर असित कुमार श्रीवास्तव, योगा ट्रेनर रंजीत मंडल, शैलेन्द्र सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post