आसनसोल दक्षिण विधानसभा विधायक अग्निमित्रा पॉल को विधानसभा से निलंबित किए जाने को लेकर भाजपा कर्मियों की ओर सेकिया गया जोरदार प्रदर्शन।

आसनसोल दक्षिण विधानसभा विधायक अग्निमित्रा पॉल को विधानसभा से निलंबित किए जाने को लेकर भाजपा कर्मियों की ओर सेकिया गया जोरदार प्रदर्शन।

बर्नपुर :- आसनसोल दक्षिण भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल सहित चार भाजपा विधायक को विधानसभा में सोमवार को कुछ टिप्पणियों को हटाए जाने के मुद्दे को लेकर विपक्षी भाजपा विधायकों द्वारा प्रदर्शन कर नारेबाजी किए जाने पर विधायकों को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया था। निलंबित किए जाने को लेकर सोमवार बर्नपुर त्रिवेणी मोड़ में शाम 4 बजे के लगभग भाजपा कर्मियों के द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। 

यहीं नहीं आरोप है विधायक अग्निमित्रा पॉल सहित कई भाजपा विधायकों को विधानसभा से बलपूर्वक बाहर निकाल दिया गया। इस घटना के विरोध में पूरे राज्य के साथ बर्नपुर में भी भाजपा कर्मी और समर्थकों ने जबरदस्त तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही तृणमूल कांग्रेस सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए टायर जलाकर रोष जताया। 

सड़क जाम की सूचना मिलते ही मौके पर हीरापुर थाना से पहुंची भरी संख्या में पुलिस बल प्रदर्शनकारी भाजपा कर्मी, समर्थकों को सड़क से हटाने का प्रयास किया। जिसे लेकर पुलिस कर्मियों के साथ भाजपा कर्मियों की तीखी बहस होने के साथ धक्का- मुक्की भी हुई।

बढ़ते तनाव के बीच भाजपा कर्मी, समर्थकों ने नारेबाजी जारी रखी। अंत में पुलिस कर्मियों ने प्रदर्शनकारी कई भाजपा कर्मी, समर्थकों को हिरासत में लिया गया। स्थिति को नियंत्रण करने के लिए हीरापुर थाना ले जाया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post