30 अप्रैल को आसनसोल के निघा एरोड्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ कि होगी जनसभा

30 अप्रैल को आसनसोल के निघा एरोड्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ कि होगी जनसभा

जैसे-जैसे चुनाव का दिन करीब आता जा रहा है चुनाव की सरगर्मियां तेज होती जा रही है लोकसभा चुनाव को लेकर अब स्टार प्रचारकों का दौर शुरू होने लगा है। तृणमूल सुप्रीमो, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 27 अप्रैल को आसनसोल आ रही है। तो दूसरी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी 30 अप्रैल को आसनसोल आ रहे हैं। भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आगामी 30 अप्रैल को आसनसोल के निघा एरोड्रम में सीएम योगी कि जनसभा होगी। इस दिन वह बंगाल में दो जनसभाओं को संबोधित करने वाले हैं। बताया जा रहा है किभाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा 27 अप्रैल को बरोआ,बहरामपुर और रानाघाट में जनसभा करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 अप्रैल को कटवा, पूर्व बुर्दवान और हुगली जिला के कृष्णानगर में जनसभा करेंगे। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ 30 अप्रैल को शक्तिपुर बहरामपुर, बेनीमाधव स्कूल ग्राउंड बीरभूम और निंघा ग्राउंड आसनसोल में जनसभा करेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post