आसनसोल भाजपा प्रत्याशी अहलुवालिया वोट प्रचार के दौरान, वोट मांगने पहुंच तृणमूल कार्यालय।

भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया ने नहले पर दहला मारते हुए शाम को चुनाव प्रचार के लिए तृणमूल कार्यालय में ही डेरा डाल दिया। सुबह में तृणमूल जिला अध्यक्ष नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती भाजपा कार्यकर्ता के घर पर भोजन कर के वाह लूट रहे थे. यह देखकर भाजपा प्रत्याशी एस एस अहलूवालिया ने नहले पर दहला मारते हुए शाम को चुनाव प्रचार के दौरान तृणमूल कार्यालय पहुंच गए। सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया ने कहा कि आज कल राजनीति में शिष्टाचार की बहुत कमी हो गई है। मैं आज खांद्रा क्षेत्र में टीएमसी कार्यालय गया और वहां कई कहानियां सुनीं, और तृणमूल कार्यकर्ता से सेबातें कीं। 2019 में लोकसभा चुनाव जीतने के बाद मैंने बर्दवान के टाउन हॉल में खड़े होकर एक बात कही थी और कि मैं उसका भी सांसद हूं जिसने मुझे वोट नहीं दिया और जिसने मुझे वोट दिए। जीतने के बाद में सभी लोकसभा क्षेत्र वासियों का सांसद हूँ। इसलिए मैं इस सिद्धांत में विश्वास करता हूं।
Tags
लोकसभा चुनाव 2024