वार्ड संख्या 104 के पार्षद पर वार्ड के लोगों ने समस्याओं का ध्यान नहीं रखने तथा उनका समाधान नहीं करने का लगाया आरोप। Banty khan

वार्ड संख्या 104 के पार्षद पर वार्ड के लोगों ने समस्याओं का ध्यान नहीं रखने तथा उनका समाधान नहीं करने का लगाया आरोप।

सांकतोडिया :-  आसनसोल नगर निगम के वार्ड नंबर 104 के पार्षद पर लोगों की समस्याओं का ध्यान नहीं रखने तथा उनका समाधान नहीं करने का आरोप लगा है। इस संबंध में बताया जाता है कि नगर निगम के वार्ड नंबर 104 के तृणमूल पार्षद अंजन मंडल है। पार्षद पर वार्ड कि जनता ने आरोप लगाते हुए कहा कि पार्षद अपने वार्ड में घूमने भी नहीं आते हैं और लोगों का कोई खोज खबर नहीं लेते हैं। उन्होंने कहा कि यहां वार्ड में कई स्थानों पर लाइट की असुविधा है। नालियां जाम है पानी की भी दिक्कत है। परंतु इसे देखने के लिए पार्षद उपलब्ध नहीं होते हैं। जब भी पार्षद के कार्यालय लोग जाते हैं तो यही सुनने को मिलता है कि पार्षद बाहर गए हुए हैं। जिस कारण लोगों को निराश होकर लौटना पड़ता है। लोगों ने कहा कि उनके पार्षद चुनाव जीतने के बाद आज तक वार्ड के इन इलाकों में घूमने भी नहीं आए हैं। 

उन्होंने कहा कि कुछ कागजों पर हस्ताक्षर करवाने के लिए भी उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है । लोगो ने बताया की ढाई तीन वर्ष मे इलाके मे कोई बिकास का कार्य नहीं हुआ । इस संबंध में आसनसोल नगर निगम के उपमेयर वसीमउल हक ने कहा कि भाजपा के पार्षद क्या कर रहे हैं वह बीजेपी देखेंगे। 

बीजेपी ने पूरे भारत को समाप्त कर दिया है और यह जो आरोप लगाया जा रहा है यह आप विरोधियों का है । आम लोगों का नहीं उन्होंने कहा कि तृणमूल का हर एक कार्यकर्ता लोगों के साथ रहते हैं। लोगों की सुविधा और असुविधा का ध्यान रखते हैं और लोगों के सभी कार्य करते हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान भी तृणमूल के सभी पार्षद चुनाव के सभी कार्य में जुटे हुए थे। वहीं संबंध में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष केशव पोद्दार ने कहा कि राजनीति एक ऐसा कार्य है जिसके पास पूरा समय रहता है वही इस कार्य को कर सकता है । लोगों ने पार्षद को जनप्रतिनिधि के रूप में चुना है तो लोगों के कार्य के लिए जनप्रतिनिधि को भी उपस्थित रहना होगा । लोकसभा चुनाव में अगर नेता का कोई एक्टिविटी नहीं है तो इस विषय पर पार्टी को जांच करना चाहिए । अगर यह भाजपा में होता तो इसकी जांच की जाती । उन्होंने कहा कि जनता को केवल हस्ताक्षर आदि का कार्य पड़ता है। 

उन्होंने कहा कि विधायक कार्यालय में लगातार 16 घंटा कार्य होता है साथ ही उन्होंने कहा कि मोदी जी ने गरीब तबके के लोगों के लिए घर बनाने की योजना आरंभ की थी। जिसे तृणमूल के लोग अपने कार्यकर्ताओं को दे दिया। उन्होंने कहा कि निगम इलाके में पानी का भी वही हाल है। यहां के लोग मूल भूत सुविधाओं से भी वंचित है। उन्होंने कहा कि जिनके पास समय नहीं है उन्हें राजनीति नहीं करना चाहिए । वही वार्ड नंबर 104 के टीएमसी पार्टी कार्यालय में उपस्थित पार्टी कर्मी उज्ज्वल ने कहा कि पार्टी कार्यालय प्रतिदिन खुलता है और यहां से लोगों का सभी कार्य किया जाता है। उन्होंने कहा कि इलाके में लोगों को कहीं कोई परेशानी नहीं है । पार्षद के संबंध में उन्होंने बताया कि पार्षद किसी कार्य से बाहर गए हुए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post