एसटीफ कि टीम ने सूत्र से मिली जानकारी के माध्यम से पकड़ी 20 हजार फेंसिडिल सिरप कि बोतलें। अब्दुल कलाम.

एसटीफ कि टीम ने सूत्र से मिली जानकारी के माध्यम से पकड़ी 20 हजार फेंसिडिल सिरप कि बोतलें।

फेंसिडिल सिरप अवैध तरीके से आटे के ट्रक में की जा रही थी तस्करी।

दुर्गापुर :-  पश्चिम बंगाल राज्य कि आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के दुर्गापुर न्यू टाउनशिप पुलिस को आज बड़ी कामियाबी मिली। दुर्गापुर न्यू टाउनशिप ने गुप्त सुचना के आधार पर शनिवार दोपहर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 के एबीएल मोड से सटे सर्विस रोड पर छापामारी के दौरान आटे से भरे ट्रक में 20 हजार फेंसिडिल सिरप कि बोतलें लेजाई जा रही थी। एसटीएफ कि टीम ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है और फेंसिडिल सिरप को भी जब्त किया है। 

एक का नाम शिव प्रसाद है तो दूसरा देव प्रसाद हैं। ये लोग उत्तर प्रदेश के अयोध्या के रहने वाले बताए जा रहे हैं। एसटीएफ सूत्रों के मुताबिक, इन्हें हिरासत में लेने के लिए कोर्ट में अर्जी दी जाएगी। सूत्रों के अनुसार, इस प्रतिबंधित सिरप की बोतलों को आटे की आड़ में झारखंड के रांची से बंगाल-झारखंड सीमा के पार राष्ट्रीय राजमार्ग के माध्यम से मुर्शिदाबाद के जंगीपुर लेजाया जा रहा था। बांग्लादेश में तस्करी के लिए झारखंड के रांची से लेकर मुर्शिदाबाद के जंगीपुर तक यह सिरप ले जाया जा रहा था। 

Post a Comment

Previous Post Next Post