मोंटेश्वर बूथ संख्या 168 के भाजपा बूथ एजेंट अभिजीत रॉय की अस्वाभाविक मौत को हत्या का मामला बताते हुए भाजपा ने मोंटेश्वर थाने के सामने विरोध प्रदर्शन किया।
पूर्वी बर्दवान :- पूर्वी बर्दवान जिले के मोंटेश्वर के जमरा इलाके के सेले गांव में बीजेपी के बूथ नंबर 168 के ऐजेंट की कथित तौर पर हत्या करके घर के बगल स्थित गौशाला में फांसी लगा दी।
भारतीय जनता पार्टी की ओर से गुरुवार को मोंटेश्वर पुलिस स्टेशन के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया। बीजेपी नेताओं इस घटना के लिए पिछे तृणमूल कांग्रेस प्रभावित लोगों को जिम्मेदार होने की आशंकाएं जताई है।
दूसरी ओर तृणमूल ने भाजपा आरोप पूरी तरह से गलत करार देते हुए दावा किया है कि इस घटना का तृणमूल कांग्रेस से कोई लेना-देना नहीं है । हत्या है या आत्म हत्या पुलिस जांच से पता चल जाएगा। पुलिस अपना काम करेंगी।
Tags
हत्या खबर.