दीघा जाने के दौरान भयानक कार हादसा, 4 लोगों की हुई घटनास्थल पर मौत। Banty khan.

दीघा जाने के दौरान भयानक कार हादसा, 4 लोगों की हुई घटनास्थल पर मौत।

मेदिनीपुर :- पूर्वी मेदिनीपुर के पास दीघा जाने के दौरान आज सुबह सड़क हादसे में कार बुरी तरह से दुर्घटना ग्रस्त हो गई। इस सडक दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हादसे को लेकर दुख जताया है। 

आज गुरुवार(16 मई) की सुबह मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) हैंडल पर ट्वीट कर लिखा "यह जानकर स्तब्ध हूं" कि आज सुबह पूर्वी मिदनापुर के मारिश्दा में एक सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई। मैं पीड़ितों के परिवारों, रिश्तेदारों, दोस्तों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं।

पीड़ित परिवारों को आर्थिक मुआवजा देने की घोषणा
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी पीड़ित परिवारों को राहत राशि देने का आश्वासन दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर लिखा, जिला प्रशासन सभी उपाय करते हुए सभी की मदद करेगा। राज्य सरकार पीड़ित परिवारों को आर्थिक मुआवजा भी देगी। मैं शोक संतप्त लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं। राज्य सरकार आपके साथ है।

Post a Comment

Previous Post Next Post