वार्ड संख्या 67 की पार्षद टुंपा चौधरी ने तृणमूल कर्मियों व अपने समर्थकों के साथ अपने वार्ड में किया चुनावी प्रचार। Banty khan.

वार्ड संख्या 67 की पार्षद टुंपा चौधरी ने तृणमूल कर्मियों व अपने समर्थकों के साथ अपने वार्ड में किया चुनावी प्रचार।

बराकर :-  आसनसोल नगर निगम की वार्ड नंबर 67 की पार्षद टुंपा चौधरी ने अपने वार्ड में प्रचार अभियान गुरुवार को चलाया । इस अवसर पर उनके साथ तृणमूल कांग्रेस के जिला सचिव अल्पसंख्यक सेल के अमजद अंसारी ,अली हुसैन मुन्ना , मुन्ना बारीक, गुड्डू,साजन कादरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे । इस संबंध में बताया जाता है कि जैसे-जैसे चुनाव की तारीख निकट आ रही है । सभी राजनीतिक दल पूरे जोर शोर के साथ प्रचार अभियान में जुड़ गए हैं । इसी क्रम में आसनसोल नगर निगम के वार्ड नंबर 67 की पार्षद टुंपा चौधरी ने तृणमूल कर्मियों एवं अपने समर्थकों के साथ अपने वार्ड में घर-घर जाकर प्रचार अभियान चलाया । इस दौरान पार्षद टुंपा चौधरी तथा अल्पसंख्यक सेल के अमजद अंसारी ने संयुक्त रूप से बताया कि उन्होंने लोगों के घर-घर जाकर ममता बनर्जी के सभी परियोजनाओं के बारे में बताया और लोगों से आग्रह किया कि क्षेत्र के निरंतर विकास को कायम रखने के लिए तृणमूल प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा को वोट देकर भारी बहुमत से जीता दिलाए । उन्होंने कहा कि तृणमूल पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है । जो जमीनी स्तर से जुड़कर गरीब तबके के लोगों के साथ रहती है तथा उनके हर एक सुख दुख में उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलती है। उन्होंने कहा कि तृणमूल सरकार के नेतृत्व में राज्य में महिलाओं का सम्मान बढ़ा है और आज महिलाओं को माननीय मुख्यमंत्री द्वारा उनके निजी खर्च के लिए सहायता राशि भेजी जाती है । जो उनके लिए गर्व की बात है । उन्होंने कहा की प्रचार अभियान के दौरान लोगो का भरपूर समर्थन मिला रहा था।

Post a Comment

Previous Post Next Post