तृणमूल कांग्रेस प्रदेश सचिव वी शिवदासन दासु ने बराकर चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों के साथ कि चुनावी बैठक। Banty khan.

तृणमूल कांग्रेस प्रदेश सचिव वी शिवदासन दासु ने बराकर चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों के साथ कि चुनावी बैठक।


बराकर :-  तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश सचिव वी शिवदासन दासु ने बराकर चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों के साथ चुनावी बैठक किया। इस संबंध में बताया जाता है कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी राजनीतिक दल अपने-अपने प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए अथक प्रयास कर रहे है। विभिन्न स्थानों पर सभाओं बैठकों और रोड सो का आयोजन किया जा रहा है । इसी क्रम में तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश सचिव वी शिवदासन दासू उर्फ दासुदा ने बीते देर शाम को बराकर शहर के कल्याणेश्वरी रोड स्थित श्री अग्रसेन भवन के सभागार में चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों के साथ बैठक किया । इसी क्रम में चेंबर सदस्यों ने प्रदेश सचिव श्री दासू को फूलों का गुलदस्ता तथा सोल उढ़ाकर सम्मानित किया । इसके पश्चात मारवाड़ी युवा मंच बराकर ग्रेटर शाखा के सदस्यों ने भी दासू को फूलों का गुलदस्ता तथा सोल अपनी ओर से ऊढ़ा कर सम्मानित किया । इस अवसर पर श्री दासू ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री माननीय ममता बनर्जी के अंदर भरपूर जोश एवं उत्साह है । तब तक उन्हें कोई नहीं हटा सकता है।
उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की ओर से लागू की गई योजनाओं का लाभ आज हर घर के सदस्यों को मिल रहा है । इसलिए जनता का भरपूर समर्थन ममता बनर्जी के साथ है । उन्होंने और भी कई महत्वपूर्ण बातों पर प्रकाश डाला तथा बाम शासन से लेकर टीएमसी के शासन तक का पूरा वृतांत सुनाया । इसके पश्चात उन्होंने चेंबर सदस्यों को भी तृणमूल के प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा के पक्ष में मतदान करने की अपील किया । इसी क्रम में बराकर चेंबर ऑफ कॉमर्स का अध्यक्ष शिवकुमार अग्रवाल ने कहा कि स्थानीय व्यवसायियों को ट्रेड लाइसेंस बनवाने तथा उसके नवीनीकरण करने के समय विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ता है । इसके समाधान को लेकर उन्होंने दासू से अनुरोध किया ।इस अवसर पर तृणमूल कांग्रेस के कुल्टी ब्लॉक सचिव टुन्नी लोहिया पप्पू सिंह एवं पार्षद टुंपा चौधरी के अलावे कई व्यवसाई मौजूद थे ।

Post a Comment

Previous Post Next Post