इंडियन रिपोर्ट्स एशोसियेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बंगाल अध्यक्ष ने कोल इंडिया मुख्यालय के चेयरमैन से मुलाक़ात कर पत्रकारों के विभिन्न समस्याओं को लेकर लिखित आवेदन दिया। Banty khan.

इंडियन रिपोर्ट्स एशोसियेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बंगाल अध्यक्ष ने कोल इंडिया मुख्यालय के चेयरमैन से मुलाक़ात कर पत्रकारों के विभिन्न समस्याओं को लेकर लिखित आवेदन दिया।

आसनसोल : - पत्रकार हित में सक्रिय देश की अग्रणी संस्था इंडियन रिपोर्ट्स एशोसियेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम अली और बंगाल अध्यक्ष जहांगीर आलम ने गुरुवार को कोलकाता स्थित कोल इंडिया मुख्यालय में चेयरमैन पी एम प्रसाद से मुलाकात कर पत्रकारों के विभिन्न समस्याओं और सुविधाओं पर चर्चा करते हुए एक लिखित आवेदन दिया।
एम अली ने बताया कि इंडियन रिपोर्ट्स एशोसियेशन जो संपूर्ण भारत के 24 राज्यों में सामाजिक एवं पत्रकारों के उत्थान हेतु निरंतर कार्यरत है।
उन्होंने बताया आज कोल इंडिया के चेयरमैन श्री प्रसाद से मिलकर पत्रकारों के हित में विभिन्न सुविधाओं एवं समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई. जिनमें मुख्य रूप से पत्रकारों के स्वास्थ्य सुविधा, प्रबंधन के साथ समयानुसार बैठक की व्यवस्था, सीएसआर के तहत कल्याणकारी योजनाओं मे पत्रकारों को सम्मिलित करना, गरीब बच्चों के लिए पुस्तकालय की व्यवस्था, पत्रकारो के बच्चों के लिए कोल इंडिया अनुमोदित स्कूलो मे विशेष व्यवस्था इत्यादि समेत अन्य मुद्दों पर एक लिखित आवेदन दिया गया. इस दौरान श्री अली ने चेयरमैन सर को गणेश जी की सुन्दर और आकर्षक प्रतिमा भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.
वहीं बंगाल अध्यक्ष जहांगीर आलम ने कहा कि चेयरमैन सर के साथ काफी सकारात्मक मुलाकात रही, उन्होंने हमारे द्वारा किए गए मांगों पर जल्द ही पहल करने का आश्वासन दिया है।

श्री आलम ने कहा कि कोल इंडिया हमेशा से सामाज मूलक कार्यो के प्रति सक्रिय रहा है, पत्रकारो के हित मे भी काफी कार्य किए है, इसलिए हमे उम्मीद है कि हमारी उचित मांगों पर कोल इंडिया अवश्य ही सकारात्मक पहल करेगी.

Post a Comment

Previous Post Next Post