भाजपा प्रत्याशी एवं केंद्र वाहिनी को स्थानीय गांव निवासियों ने इनपर ईंट पत्थर से किया वार।
कई लोग हुए घायल प्रत्याशी की कार हुई क्षतिग्रस्त।
मेदिनीपुर :- लोकसभा के छठे चरण के दिन आज पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर जिला के गरबेटा क्षेत्र में चुनाव के दिन भाजपा प्रत्याशी चुनाव के दिन इलाके के दौरा पर गए हुए थे।
गांव के लोगों के साथ उनकी नोक झोक होने पर गांव के लोगों ने इनका जोरदार विरोध प्रदर्शन करना सुरु कर दिया। देखते देखते भाजपा प्रत्याशी के बिच गांव के लोगों के साथ बड़ा बवाल का रूप ले लिया।
मामला इतना बढ़ गया कि गांव के स्थानीय निवासी महिला, पुरुष, बच्चे सभी के सभी ने इनका विरोध करना शुरू कर दिया इनकी गाड़ी इनके केंद्र वाहिनी बल पर ईंट पत्थर फेकना शुरू कर दिया।
भाजपा प्रत्याशी और उनके केंद्र वाहिनी को गांव से दौड़ाने लगे। एवं गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. इस पथराव में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।