कुल्टी ब्लॉक आई एन टी टी यू सी के बैनर तले तृणमूल प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा के समर्थन में रैली। Banty khan.

कुल्टी ब्लॉक आई एन टी टी यू सी के बैनर तले तृणमूल प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा के समर्थन में रैली।

कुल्टी :-  ब्लॉक आई एन टी टी यू सी के बैनर तले तृणमूल प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा के समर्थन में रैली निकाली गई। रैली बराकर बस स्टैंड से आरंभ होकर बेगुनिया मोड होते हुए बराकर रेलवे स्टेशन के समीप पहुंचकर रैली के कार्य को समाप्त किया गया। इस रैली में काफी संख्या में तृणमूल समर्थक मौजूद थे। इस अवसर पर आई एन टी टी यू सी के कुल्टी ब्लॉक अध्यक्ष बाबू दत्ता ने कहा कि आई एन टी टी यू सी के जिला अध्यक्ष अभिजीत घटक के निर्देश पर पूरे क्षेत्र में तृणमूल प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा के समर्थन में विभिन्न तरह के आयोजन किया जा रहा हैं। 


इसी क्रम में बीते देर शाम को यह रैली निकाली गई और इस रैली के माध्यम से लोगों को ममता बनर्जी के परियोजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए तृणमूल के समर्थन में शत्रुघ्न सिन्हा को वोट देकर विजई बनाने का अनुरोध किया गया । इसके बाद रैली में उपस्थित लोगों ने बाद का रेलवे स्टेशन के समीप पहुंचकर अपना अपना विचार भी व्यक्त किया । लोगों ने कहा कि देश के संविधान को बचाए रखने तथा शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए तृणमूल प्रत्याशी को जीतना बेहद जरूरी है । क्योंकि केंद्र की सरकार बड़े-बड़े उद्योगपतियों के हाथों की कठपुतली है और वह उन उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने की दिशा में कार्य करती है । इस अवसर पर काफी संख्या में स्थानीय तृणमूल समर्थक नेता पार्षद उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post