तृणमूल कांग्रेस ने तृणमूल का झंडा और बैनर फाड़े जाने को लेकर भाजपा पर लगाया है आरोप।
दुर्गापुर :- पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में तृणमूल कांग्रेस ने तृणमूल का झंडा और बैनर फाड़ने का भाजपा पर लगाते हुए कहा कि रात के अंधेरे में भाजपा के उपद्रवियों ने बर्दवान दुर्गापुर के तृणमूल प्रत्याशी कीर्ति आजाद के समर्थन में लगाए गए बैनर और झंडों को फाड़कर सड़क पर फेंक दिया गया है। दुर्गापुर वार्ड संख्या 2 के शोभापुर इलाके में तृणमूल कांग्रेस के बैनर और झंडों को फाड़कर सड़क पर फेंक देने कि
घटना से इलाके में तनाव फैल गया है। हालांकि भाजपा आरोपों को बेबुनियाद बता रही है। मामला सामने आने के बाद तृणमूल ने उच्च नेतृत्व को भी अवगत कराया गया। भाजपा क्षेत्र-क्षेत्र में आतंक फैलाने की कोशिश कर रही है. जीत न पाने के डर से तृणमूल झंडा और बैनर फाड़कर दहशत का माहौल फैलाने की कोशिश कर रही है. तृणमूल पार्टी ने मामले की जानकारी दुर्गापुर पुलिस को दी है। तृणमूल कार्यकर्ता हरिहर मंडल ने कहा, आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए।
Tags
लोकसभा चुनाव 2024