सीपीआईएम प्रत्याशी जहांआरा खान कि समर्थन में चुनावी सभा। अब्दुल कलाम

सीपीआईएम प्रत्याशी जहांआरा खान कि समर्थन में चुनावी सभा।

आसनसोल :- आसनसोल लोकसभा सीपीआईएम प्रत्याशी जहांआरा खान कि समर्थन में आज वार्ड संख्या 45 के शिव मंदिर के निकट इंडिया गठबंधन की ओर से प्रत्याशी जहांआरा खान के समर्थन में एक चुनावी सभा की गई। इस चुनावी सभा को वामपंथी नेता कौस्तुभ चटर्जी ने संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने केंद्र सरकार और राज्य सरकार को आड़े हाथ लेते हुए 
जमकर विरोध किया और कहा कि इन दोनों सरकारों की नीतियों की वजह से आज देश और इस राज्य की जनता कठिन परिस्थितियों का सामना कर रही है। इस मौके पर वामपंथी नेता पार्थ मुखर्जी, मैत्री दास, सत्यजीत चटर्जी सहित अन्य वामपंथी नेता और कार्यकर्ता तथा कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post