निजी स्पंज आयरन फैक्ट्री में काम कर रहे दो ठेका श्रमिकों की घटना स्थल पर हुई मौत। अब्दुल कलाम.

निजी स्पंज आयरन फैक्ट्री में काम कर रहे दो ठेका श्रमिकों की घटना स्थल पर हुई मौत।

श्रमिकों की मौत को लेकर हंगामा और तोड़फोड़।

कांकसा :- पश्चिम बंगाल, कांकसा के गोपालपुर स्थित एक निजी स्पंज आयरन फैक्ट्री में नाली निर्माण के कार्य के दौरान दीवार गिरने से दो ठेका श्रमिकों की मौत हो गई है। वहीं दो गंभीर रुप से घायल हो गये हैं। घटना के बाद आक्रोशित मजदूर प्रदर्शन करते हुए मजदूर फैक्ट्री में घुस गए तथा शव के साथ प्रदर्शन करना सुरु कर दिया। प्रदर्शन के दौरान जमकर हंगामा और तोड़फोड़ किया गया। मृतकों में दो ठेका कर्मी चंदन बाउरी (28) और राम टुडू (32) साल के बताए गए हैं , घायल बुलु माल और सुरेश को दुर्गापुर के बिधाननगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मजदूरों ने आरोप लगाया है कि मजदूरों को ट्रकों से कुचलकर मार दिया जाता है तो कभी जलाकर मार दिया जाता है. फैक्ट्री अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं करते। इस बार नाली निर्माण के दौरान मजदूरों के ऊपर दीवार गिर गई। तब से फैक्ट्री के अधिकारी भी फरार हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो मजदूरों ने पुलिस को घेर लिया और विरोध प्रदर्शन जम कर किया। आईएनटीटीयूसी ब्लॉक अध्यक्ष चंदन राय का घेराव कर प्रदर्शन भी किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post