28 वर्षीय नेहाल कुमार घासी का शव तालाब से हुआ बरामद।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेजा।
सांकतोड़िया :- आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नर के सांकतोड़िया फाड़ी अंतर्गत सांकतोड़िया मयलागादा स्थित शुक्रवार को 28 वर्षीय नेहाल कुमार घासी नामक युवक का शव तालाब से बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया।
मृतक के परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है। इस सिलसिले में पुलिस ने पूछताछ के लिए मृतक के दो दोस्तों को हिरासत में लिया है। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।
मयलागादा गांव निवासी मृतक नेहाल कुमार घासी के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि गुरुवार की रात उसे इलाके में 4/5 युवकों के साथ देखा गया था। पुलिस के अनुसार युवक के शव का अंत्यपरीक्षण की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पायेगा कि आखिर युवक की मौत किस वजह से हुई है। घटना से इलाके में उतेजना व्याप्त है।
Tags
क्राइम.